कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर दक्षिण। हमीरपुर रोड से खड़खड़े वाली गली में सीवर भराव से त्रस्त लोगों का प्रदर्शन अभी भी जारी है। शुक्रवार को लोगों ने नगर निगम, मेट्रो प्रबंधन का पुतला बनाकर कीचड़ में खड़ा कर उनकी आरती उतारी। लोगों ने कहा कि अगर जल्द ही समाधान न हुआ तो अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा। खड़खड़े वाली, नौबस्ता में रहने वाले उपेंद्र तिवारी, सुबोध मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, कमल त्रिपाठी, राहुल, ललितेश शर्मा और बृजेश शर्मा ने बताया कि करीब एक साल से सीवर भराव है। इससे सड़क भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मजबूरन लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। यहां तक कि दोपहिया वाहन सवार भी अक्सर ही हादसे का शिकार होकर चुटहिल हो रहे हैं। शिकायतों के बाद भी नगर निगम के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। रविवार को प्रदर्शन के बाद जल कल और नगर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.