लखनऊ, मार्च 6 -- लखनऊ, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी के डीएवी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को मनमोहन तिवारी मेमोरियल क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन अटल बिहारी वाजपेई नगर निगम डिग्री कॉलेज, नवयुग कन्या महाविद्यालय और हनुमान क्लब केकेवी ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत के साथ शुरुआत की। नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सीबी गुप्ता पीजी कॉलेज, चंद्रावल को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। हनुमान क्लब केकेवी को तीसरा स्थान मिला।शतरंज में अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज का बोलबाला रहा। कॉलेज ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में जीत हासिल की। पुरुष वर्ग में डीएवी डिग्री कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा।इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि और डीएवी कॉलेज के प्रबं...