कटिहार, अप्रैल 17 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पंचायत आम निर्वाचन 2026 को लेकर कटिहार जिले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल करते हुए कई नगर निकाय अधिसूचित किए जाने से पंचायतों की संख्या और जनसंख्या का स्वरूप बदल गया है। इसी बदलाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आरक्षण निर्धारण के लिए प्रपत्र-1 को नए सिरे से तैयार कर प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में जिले की 238 पंचायतों में से 7 पंचायतें नगर पंचायत में शामिल हो चुकी हैं, जिससे वर्तमान में पंचायतों की संख्या घटकर 231 रह गई है। यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव की तैयारी तेज कई प्रखंडों में पंचायतों की संख्या और क्षेत्रफल में परिवर्तन हुआ है, जिसका सीधा असर आरक्षण रोस्टर और चुनावी समीकरण पर पड़ेगा।राज...