चम्पावत, मई 31 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिले की पाटी नगर निकाय चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में मतदान कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न किया गया। इस प्रक्रिया के तहत शुरुआती चरण में निर्वाचन ड्यूटी के लिए पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों की तैनाती को लेकर रैंडम चयन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव की पूरी प्रक्रिया को बेहद सुव्यवस्थित और निष्पक्ष ढंग से पूरा कराया जाएगा। इसी क्रम में आयोजित किए गए प्रथम रेंडमाइजेशन के दौरान कुल छह पीठासीन अधिकारियों (प्रिसाइडिंग ऑफिसर्स) तथा छह मतदान अधिकारियों (प्रथम) का रेंडमाइजेशन किया गया। उन्होंने अधिक...