भभुआ, जून 20 -- शहर की तीन प्रमुख गरीब बस्तियों में रह रहे 200 से अधिक परिवार, आवास और पुनर्वास आज भी सबसे बड़ी चुनौती बिजली, पानी, आंगनबाड़ी, नाली-गली की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं गरीब बस्तियों के कायाकल्प के लिए विशेष योजना पर नहीं हुआ काम (पटना का टास्क) भभुआ, नगर संवाददाता। यह भी पढ़ें- नगर निकाय ने मलिन बस्तियों का सर्वे और चयन नहीं कियाआवास की समस्या नगर परिषद क्षेत्र भभुआ के विभिन्न वार्डों में वर्षों से गरीब परिवार रह रहे हैं, लेकिन आज तक इन बस्तियों को आधिकारिक रूप से मलिन बस्ती घोषित नहीं किया गया। नतीजा यह है कि इनके विकास के लिए कोई विशेष योजना नहीं बन सकी। नगर परिषद ने इन बस्तियों का न सर्वे किया और न ही मलिन बस्ती के रूप में चयन किया। इन बस्तियों में निवास करनेवाले लोगों के समक्ष सबसे बड़ी समस्या आवास की है। यह आज भी मिट्टी और फ...