सिमडेगा, जनवरी 27 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी लगभग पुरी हो चुकी है। सिमडेगा नगर परिषद क्षेत्र में कुल 20 वार्डो में चुनाव की तैयारी चल रही है। इस बार चुनाव में महिला और युवा मतदाता निर्णायक भुमिका अदा करेगें। नगर परिषद चुनाव में शहर के कुल 30,972 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज हुआ हे। जिसमें महिलाओं की संख्या पुरुषो से ज्यादा है। बताया गया कि कुल मतदाताओं में से महिला मतदाताओं की संख्या 16081 और पुरूष मतदाताओं की संख्या 14891 है। प्रशासन के द्वारा चुनाव के लिए 37 बुथ बनाते हुए सभी कोषांगो का भी गठन कर लिया गया है। नप के 20 वार्ड में 9 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.