गढ़वा, फरवरी 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। आसन्न नगर निकाय चुनाव के सफल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक एवं सघन तैयारियां की जा रही हैं। चुनाव को लेकर बाजार समिति परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि निर्वाचन अवधि के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था संधारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही, सतत गश्त, निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई व्यवस्था को भी और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा ताकि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। सुरक्षा को लेकर वार्ड वार पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। असमाजिक तत्वों पर न...