नगर निकाय चुनाव में जीत का जश्न पड़ेगा भारी; जयपुर में 13 सितंबर से विजय जुलूस पर रोक
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में किसके सिर जीत का ताज सजेगा, इसका फैसला 14 सितंबर को मतगणना के साथ हो जाएगा। नतीजे सामने आते ही कहीं ढोल-नगाड़े बजेंगे, कहीं समर्थक नारे लगाएंगे और जीत का जश्न मनाने की तैयारी होगी। लेकिन जयपुर में चुनाव जीतने के बाद सड़कों पर निकलकर शक्ति प्रदर्शन करना आसान नहीं होगा। पुलिस प्रशासन ने विजय जुलूस पर रोक लगा दी है। जयपुर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर 13 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक किसी भी तरह का विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा। एडिशनल कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव पचार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश सीधे तौर पर उन प्रत्याशियों और समर्थकों पर असर डालेगा, जो चुनावी जीत के बाद जुलूस निकालकर अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में रहते हैं।जीतने वाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.