लातेहार, मार्च 19 -- लातेहार, प्रतिनिधि। झामुमो जिला कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में लातेहार नगर निकाय चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र के चुनावी अनुभव और सुझाव साझा किए। बैठक में जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने सभी कार्यकर्ताओं के विचारों को गंभीरता से सुनते हुए संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी को आपसी समन्वय बनाकर एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। साथ ही, चुनाव के दौरान सामने आई खामियों को दूर करते हुए पार्टी को नई ऊर्जा के साथ मजबूत करने का निर्णय लिया गया। पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी चुनाव को मजबूती ...