पटना, मार्च 28 -- बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची की सॉफ्ट प्रति तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत डाटाबेस की तैयारी और प्रारूप मतदाता सूची सॉफ्ट प्रति में तैयार की जा रही है। यह प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू हुई है और 2 अप्रैल तक संचालित की जाएगी। आयोग के अनुसार, अबतक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 24 जिलों में नगर निकाय का आम एवं उप चुनाव कराया जाना है। इनमें 19 जिलों में उप चुनाव होगा। चार जिलों में आम चुनाव एवं उप दोनों चुनाव एवं एक जिले में आम चुनाव कराया जाएगा। इन 19 जिलों में होगा उप चुनाव : राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 19 जिलों में नगर निकाय उप चुनाव कराए जाएंगे। इनमें भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, सीतामढ़ी, दरभंगा, सहरसा, गयाजी, जहानाबाद, बेगूसराय, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय...