गुमला, फरवरी 19 -- गुमला, संवाददाता । गुमला में नगरपालिका चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के उद्देश्य से गुरूवार को पोलिंग पार्टी का तृतीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र सूचना भवन सभागार व प्रशिक्षण सह उत्पाद केंद्र में आयोजित हुआ। जिसमें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी प्रेरणा दीक्षित ने स्वंय उपस्थित होकर व्यवस्थाओं व प्रशिक्षण की गुणवत्ता की समीक्षा की। प्रशिक्षण के दौरान डीसी ने मतदान कर्मियों से प्रश्न पूछकर उनकी तैयारी का आकलन किया तथा मतपत्र से मतदान की प्रक्रिया,मतपत्र वितरण, गोपनीयता बनाए रखने, मतपेटी सीलिंग, आवश्यक प्रपत्रों के संधारण, मतदान प्रारंभ व समाप्ति की विधि तथा विशेष परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली वैधानिक प्रक्रिया पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। डीसी ने निर्देश दिया कि मतदान स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.