बोकारो, फरवरी 1 -- नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए शनिवार को जमगडिया, चीरा चास में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में पार्टी की मजबूती और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि चास नगर निगम क्षेत्र में झामुमो का संगठन बेहद मजबूत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरें और पार्टी समर्थित मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर की भारी मतों से जीत सुनिश्चित करें। झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.