देवघर, जनवरी 13 -- मधुपुर,प्रतिनिध। शहर के पथरचपट्टी स्थित निजी सभागार में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में की गई। कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए बीएलए-टू फॉर्म अविलंब भरकर तीन दिन के भीतर जमा करने का निर्देश दिया और आगामी नगर निकाय चुनाव में अधिक से अधिक साथियों को प्रतिनिधि बनकर उतरने और क्षेत्र में लोगों से सक्रिय संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं के समाधान और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार पर बल देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रशंसा किया। मंईयां सम्मान योजना व अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा जैसे वायदों के धरातलीय क्रियान्वयन का उल्लेख किया। बैठक में मंत्री प्रतिनिधि सब्बीर हसन अंसारी, जिला सचिव दिनेश्वर किस्कू, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इ...