सराईकेला, जनवरी 31 -- नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुश्तैद सरायकेला,संवाददाता। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुश्तैद दिख रही है। शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है। आरआईटी थाना अंतर्गत इच्छापुर लाइन होटल से अनिल सरदार नामक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसके पास से अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ है। यह जानकारी एसडीपीओ समीर कुमार सावैया ने दी। आरोपी के खिलाफ पहले से ही आरआईटी थाना में तीन केस दर्ज है। चुनाव को लेकर पुलिस जगह-जगह छापामारी कर रही है। छापामारी दल में थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक विमलेश कुमार महतो, सुरेश चंद्र सबैया, लक्ष्मीकांत सिंह मुण्डा शामिल थे। अपराधी के पास से लोहे और लकड़ी से निर्मित एक देशी कट्टा, दो जीपीएस सिस्टम और दो...