धनबाद, दिसम्बर 31 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। चुनाव के सफल संचालन को लेकर डीसी आदित्य रंजन ने कोषांग का गठन किया है। सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी होंगे। सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी की जिम्मेदारी उपविकास आयुक्त सादात अनवर को दी गई। मंगलवार को 15 कोषांग और नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति कर ली गई। कोषांग ने काम शुरू कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर धनबाद में नगर निकाय चुनाव को लेकर कोषांग का गठन किया गया। धनबाद नगर निगम में मेयर और 55 वार्ड पार्षद और चिरकुंडा नगर परिषद में अध्यक्ष और 21 वार्ड पार्षद चुनाव कराने की जिम्मेदारी कोषांग के अधिकारियों और कर्मियों की होगी। नगर निकाय चुनाव के प्रमुख कोषांग - नगरपालिका निर्वाचन कोषांग : नोडल पदाधिकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.