पलामू, जनवरी 7 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। झारखंड में नगर निकाय चुनाव जल्द कराने सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरिहरगंज नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। इस क्रम में कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरीय नेता सह पांकी क्षेत्र से विधायक डॉ कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार पर सीधा आरोप लगाया कि वह नगर निकाय चुनाव नहीं कराना चाहती है। सरकार राज्य में केवल लूट मचा रखी है। सरकार, नगर निकाय चुनाव की घोषणा सरकार जल्द करे, दलीय आधार पर ईवीएम से चुनाव कराए। विधायक ने कहा कि सरकार अगर जल्द चुनाव की घोषणा नहीं करती है तो आगे भी चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा। धरना के बाद राज्यपाल के नाम तीन सूत्री मांग पत्र हरिहरगंज के सीओ मनीष सिन्हा को सौंपा गय...