सराईकेला, जनवरी 28 -- सरायकेला। नगर निकाय चुनाव की आधिकारिक घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर चुनाव की तैयारियों और नियमों की जानकारी दी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही पूरे निकाय क्षेत्र में आचार संहिता प्रभावी हो गई है। नगर निकाय के वाहर ग्रामीण क्षेत्रो में ये आचार सहिंता प्रभावी नही होगी । उन्होंने सभी राजनीतिक दलों को निर्देश दिया कि सरकारी संपत्तियों और सार्वजनिक स्थानों से 24 घंटे के भीतर सभी चुनावी पोस्टर, होर्डिंग्स और बैनर हटा लिए जाएं। निजी संपत्तियों पर भी बिना अनुमति के प्रचार सामग्री लगाना आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा । किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी द्वारा सरकारी संसाधनों का उपयोग चुनाव प...