जामताड़ा, जनवरी 28 -- नगर निकाय चुनाव: डीसी ने नामांकन व मतगणना स्थल का किया निरीक्षण जामताड़ा,प्रतिनिधि। नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने बुधवार को एसपी राज कुमार मेहता सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समाहरणालय एवं नव निर्मित पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा का निरीक्षण कर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नामांकन और मतगणना स्थलों पर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान डीसी ने समाहरणालय स्थित भूतल एवं प्रथम तल पर नामांकन स्थल का दौरा कर देखा कि पार्टीशन, साफ-सफाई, टेबल- कुर्सी, पर्याप्त प्रकाश, सीसीटीवी कैमरा, कंप्यूटर सेट, प्रिंटर और वाईफाई/इंटरनेट जैसी सुविधाओं का पूर्ण इंतजाम सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही नव निर्मित पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरच...