देवघर, फरवरी 23 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और रात 12 बजे से ही पुलिस हाई अलर्ट पर रहेगी। एसपी सौरभ ने बताया कि जिले भर के सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कुल 1000 से अधिक पुलिस जवानों और महिला सिपाहियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। इसके अलावा 70 पुलिस पदाधिकारी, 18 इंस्पेक्टर और 6 डीएसपी को विभिन्न क्षेत्रों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। 24 क्यूआरटी टीम करेंगी लगातार गश्त:- चुनाव के दौरान किसी भी आपात स्थिति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.