बागपत, मार्च 31 -- बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला गंगा पर्यावरण एवं वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने नगर निकाय क्षेत्रों में कूड़ा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी बैंक्वेट हॉल के साथ अनुबंध कर उनके अपशिष्ट का उचित निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। औद्योगिक क्षेत्रों में भी अपशिष्ट निस्तारण को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। सभी तालाबों को स्वच्छ बनाया जाए और व्यापक वृक्षारोपण कराया जाए। उन्होंने बताया कि जनपद बागपत को जल योद्धा पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है, जिसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। नगर पालिका बागपत क्षेत्र में एबीसी (एनीमल बर्थ कंट्रोल) केंद्र की स्थापना हेतु प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के ईओ को निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ विनोद कुमार, एसडीएम अमरचंद वर्मा, ईओ बागपत केके...