पूर्णिया, अप्रैल 7 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता।नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर सियासी तापमान चढ़ने लगा है। नगर विकास एवं आवास विभाग की अधिसूचना जारी होते ही पूर्णिया नगर निगम समेत जिले के दो नगर परिषद कसबा व बनमनखी तथा नगर पंचायत धमदाहा, मीरगंज, रूपौली, भवानीपुर, बायसी, अमौर, चंपानगर, जानकीनगर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी ने अपने समर्थक पार्षदों को साधने की कवायद शुरू कर दी है। जोड़-तोड़, बैठकों और अंदरखाने की रणनीति का दौर शुरू हो गया है। जिले में एक नगर निगम, दो निगम परिषद और आठ नगर पंचायतों में स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव होना है। विभागीय निर्देश के अनुसार 15 से 20 अप्रैल के बीच यह चुनाव संपन्न कराया जाना है। इस चुनाव में नगर निकायों के निर्वाचित पार्षद गुप्त मतदान के जरिए स्थायी समिति...