बिहारशरीफ, अप्रैल 15 -- नालंदा के 15 नगर निकायों में 18 अप्रैल को होना था चुनाव बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनने के लिए सरकार ने चुनाव करवाने का आदेश दिया था। नालंदा के सभी 15 नगर निकायों में 18 अप्रैल को चुनाव कराने की घोषणा की गयी। सभी निकायों के लिए अलग-अलग चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गयी थी। अगले आदेश तक चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने डीएम को पत्र भेजकर यह आदेश जारी किया है। पत्र के अनुसार अगले आदेश तक चुनाव स्थगित किया जाता है। डीएम को इस संबंध में कार्रवाई का आदेश दिया गया है। हाल में ही सरकार ने चुनाव करवाने का आदेश जारी किया था। 15 से 25 अप्रैल तक सूबे के सभी निकायों में चुनाव करवाना था। इसके लिए सभी निकायों में तैयारी कर ली गयी थी। प्रत्या...