नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, लापरवाही पर सिटी मैनेजर का वेतन स्थगित करने का निर्देश
जामताड़ा, जून 5 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि।डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में नगर पंचायत जामताड़ा एवं नगर परिषद मिहिजाम के विकास कार्यों और संचालित योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निकायों की कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं की प्रगति, राजस्व संग्रहण एवं स्वच्छता व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। मौके पर डीसी ने नगर निकायों में चल रही योजनाओं, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, शहरी जलापूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), पीएम स्वनिधि योजना तथा राजस्व संग्रहण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस समेत अन्य मदों में निर्धारित वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- नगर भवन मार्ग पर 15 सोलर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.