मोतिहारी, मार्च 12 -- मोतिहारी। मोतिहारी नगर निगम की ओर से बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर निगम के आयुक्त आशीष कुमार ने बताया कि नगर थाना से स्टेशन तक अभियान चलाकर सड़क के दोनों किनारे से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान, अस्थायी , स्थायी दुकानदारों व वैसे दुकानदारों जिनके प्रतिष्ठान के सामने कूड़ा बिखड़ा पाया गया, उनसे कुल 32,900 रुपये जुर्माना की राशि वसूली की गयी तथा सामग्री भी जब्त की गयी। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गयी कि पुनः अतिक्रमण पाये जाने पर जुर्माना की राशि दोगुना वसूल करते हुए सामान को जब्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। इस अभियान में नगर प्रबंधक विक्रम प्रशांत, स्वच्छता पदाधिकारी प्रशांत कुमार चौधरी, सहायक प्रफुल चन्द्र , मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, स्वच्छता निरीक्षक विकास पासवान, संजय कुमार ठा...