मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दाता कंबल शाह के सालाना उर्स पर बुधवार को नगर थाना से पुलिस अधिकारियों ने बैंड-बाजे के साथ चादर जुलूस निकाला। सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी सिर पर चादर और नजराने की थाल सजाकर दाता कंबल शाह के मजार पर पहुंचे, जहां अकीदत के साथ चादरपोशी की गई।अंग्रेजी हुकूमत के समय से ही दाता कंबल शाह के मजार पर नगर थाना से पुलिस कप्तान के नेतृत्व में चादर जुलूस निकाला जाता है। नौ दशक से चली आ रही इस परंपरा का आज भी निर्वाह किया जाता है। चादर जुलूस निकलने से पूर्व नगर थाने में शमा की महफिल सजाई गई, जिसमें कव्वाली का आयोजन हुआ। इसके बाद नगर थाना परिसर में चादर के पास फातिहाखानी की गई। मौके पर शहर में शांति व्यवस्था और तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। मौके पर एसडीपीओ नगर-1 सुरेश ...