गोड्डा, मई 26 -- गोड्डा संवाद सूत्र। नगर थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी हलधर सेठी ने की। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद जायसवाल एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बड़ी संख्या में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं मुस्लिम धर्मावलंबियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि बकरीद के अवसर पर कुर्बानी सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप ही की जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- सार्वजनिक स्थानों या खुली जगहों पर न की जाए जानवरों की कुर्बानीकुर्बानी के दिशा निर्देश प्रतिबंधित पशुओं की क...