कटिहार, मार्च 1 -- कटिहार, एक संवाददाता होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर नगर थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्युमन सिंह यादव एवं अपर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार सिंह ने की। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व है, इसे आपसी सद्भाव के साथ मनाया जाए। एसडीओ प्रद्युमन सिंह यादव ने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति को जबरन रंग न लगाया जाए और किसी की भावना को ठेस पहुंचाने वाला व्यवहार न किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं से भी जबरन रंग लगाने, हुड़दंग या विवाद की सूचना मिलती है तो प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा। अपर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार सिंह ने कहा कि डीजे का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित ...