छपरा, जून 20 -- छपरा, हमारे संवाददाता। सारण पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग अभियान के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र से 9 ग्राम स्मैक बरामद किया है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 157 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तारकार्यवाई की जानकारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर जिलेभर में नशीले पदार्थों के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के एक स्थान पर कुछ लोग मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे ह...