साहिबगंज, मार्च 1 -- साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र से तीन किशोरी के लापता मामले में पुलिस ने सफलता हासिल कर ली है। पुलिस में तीनों किशोरी को बरामद कर लिया है। इस मामले में दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी को कोलकाता से लाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच के क्रम में एक युवक का मोबाइल लोकेशन कोलकाता में मिला। पुलिस फौरन हरकत में आई। नगर थाना में पदस्थापित एसआई गुलाम सरवर व एसआई आफताब अंसारी के संयुक्त नेतृत्व में टीम कोलकाता भेजी गई। इधर, पुलिस दो युवक के साथ तीनों किशोरी को लेकर सोमवार अहले सुबह साहिबगंज पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...