नगर थाना क्षेत्र में कराया गया ड्रोन सर्वे
गिरडीह, जून 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुहर्रम के त्योहार को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर थाना क्षेत्र के प्रमुख इलाकों में पुलिस द्वारा गुरूवार को ड्रोन सर्वे कराया गया है। नगर थाना क्षेत्र के बीबीसी रोड, लाईन मस्जिद क्षेत्र, स्टेशन रोड, काली बाड़ी चौक आदि क्षेत्रों तथा जुलूस मार्गों का ड्रोन कैमरे से निरीक्षण किया गया। इस ऊंची इमारतों, संवेदनशील स्थानों और मार्गों की निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान बिजली के लटकते तार, पेड़ों की शाखाएं, सड़क पर मौजूद अवरोधक और अन्य संभावित जोखिम वाले स्थानों की जांच की गई। नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि नगर पुलिस का उद्देश्य मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.