नगर थानाध्यक्ष व केस के आईओ तीन अगस्त को अदालत में होंगे सशरीर पेश
सासाराम, जुलाई 25 -- सासाराम, निज संवाददाता। न्यायालय के आदेश की लगातार अवहेलना करने पर जिला जज-11 मनीष कुमार पांडेय की अदालत ने सासाराम नगर थानाध्यक्ष और नगर थाना कांड संख्या 318/26 के अनुसंधानकर्ता (आईओ) को तीन अगस्त को सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया है। अदालत ने मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को भी दी है। मामला अग्रिम जमानत आवेदन संख्या 1098/26 से जुड़ा है।
आदेशों की अनदेखी सुनवाई के दौरान अदालत ने 19 मई 2026 को सासाराम नगर थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर मामले की केस डायरी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद केस डायरी पेश नहीं किए जाने पर न्यायालय ने स्मार पत्र जारी किया। इसके बाद भी आदेश का पालन नहीं होने पर अदालत ने एक जुलाई 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। लेकिन अनुसंधानकर्ता की ओर से न तो कोई जवाब दिया गया और न ही केस डाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.