लातेहार, जून 1 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के चकला पंचायत के नगर ग्राम स्थित झखराटांड़ सरना स्थल पर सोमवार को पारंपरिक आस्था और श्रद्धा के साथ वार्षिक सरना पूजा सह झंडा बदली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर ग्राम के पड़हा समाज के सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और नगाड़ा व मांदर की थाप पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम प्रधान भुनेश्वर गंझू, पाहन साधु भोगता, पुजेर सुरेश उरांव तथा महतो सुरेंद्र उरांव ने किया। पूजा के उपरांत सरना स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार झंडा बदला गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सरना स्थल की भूमि को हर हाल में सुरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प लिया। उन्होंने राज्यपाल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं जिले के उपायुक्त से सरना भूमि को संरक्षित करने की गुहार लगाई। ग्राम प्रधान भुनेश्वर गंझू न...