बक्सर, दिसम्बर 13 -- फोटो- डुमरांव, निज संवाददाता। पूरे राज्य में जदयू 13 दिसंबर 2025 से पार्टी का सदस्य बनाने के लिये सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है। डुमरांव शहर में भी जदयू के नगर अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता व वरिष्ठ नेता भरत मिश्रा की अगुआयी में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम की शुरूआत पुराना थाना रोड के भगवती मंदिर मोड़ से शुरू किया गया। इस अभियान में जदयू कार्यकर्ता के अलावे काफ संख्या में मजदूर और दुकानदार शामिल हुए। सदस्य बनाने में कार्यकर्ताओं को कोई परेशानी नहीं हो रही थी, सभी लोग सहर्ष इसे स्वीकार कर रहे थे। पहले दिन 500 लोगों को सदस्य बनाते हुए उन्हें सदस्यता रसीद दिये गए। इस दौरान नगर में सदस्यता अभियान चलाने में महिला कार्यकर्ताओं ने भी काफी सक्रीय भूमिका निभाई। इसमें जीविका समूह की महिलाओं ने सक्रीय भूमिका निभाया...