वाराणसी, अप्रैल 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के नगर छात्र निकाय परिसर में उन्मेष-2026 के प्रतिभागियों को सोमवार को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर 'कलासूत्र' आर्ट स्टूडियो एवं गैलरी का उद्घाटन और 'आरम्भ' कला प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया गया। 11 से 25 मार्च तक आयोजित सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में लगभग एक हजार विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने परंपरा और प्रगति के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर चर्चा की। उन्होंने वर्ष-2026 के विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप डेलिगेसी प्रणाली की पुनर्संरचना एवं आधुनिकीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। प्रो. चतुर्वेदी ने छात्र गतिविधि केंद्र की स्वीकृति की घोषणा करते हुए इसे छात्रावास एवं गैर-छात्रावासी दोनों विद्यार्थियों के लिए...