नगर क्षेत्र में संचालित आरओ प्लांटों का होगा सर्वे
मेरठ, मई 22 -- नगर पालिका नगर क्षेत्र में संचालित सभी आरओ प्लांटों का सर्वे कराएगी। जिसके लिए ईओ दीपिका शुक्ला ने आदेश जारी किए हैं। आदेश में वार्ड एक से 13 तक के वसूलीकर्ता विनोद कुमार और वार्ड 14 से 25 तक के वसूलीकर्ता वसीम को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित आरओ प्लांटों की पूरी जानकारी जुटाने को कहा गया है। ईओ के अनुसार शासन के निर्देशों और जल संचयन नीति के तहत नगर क्षेत्र में संचालित आरओ प्लांटों की वास्तविक स्थिति जानना जरूरी हो गया है। सर्वे के दौरान प्लांट संचालक का नाम, मोबाइल नंबर, प्लांट की क्षमता, स्थापना तिथि, संचालन की स्थिति और भूगर्भ जल विभाग से स्वीकृति की जानकारी जुटाई जाएगी। यह भी पढ़ें- नप के विस्तारित क्षेत्रों में पेयजल का संकट, जेई को मिला आदेश साथ ही प्रत्येक प्लांट की फोटो भी रिपोर्ट के साथ संलग्न करनी होगी। ईओ ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.