हाजीपुर, फरवरी 3 -- हाजीपुर, नगर संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग तीन जगहों से पुलिस ने एक महीना के अन्दर तीन नवजात शिशु का शव बरामद किया गया। सोमवार की अहले सुबह पुल घाट नारायणी नदी के किनारे गंडक के पानी में एक नवजात शिशु का शव दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने नदी से शव को निकालकर घाट किनारे मिट्टी में दफन कर दिया। जैसे ही इस बात की सूचना नगर थाने की पुलिस को मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिट्टी से नवजात शिशु का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। 08 जनवरी को अस्पताल रोड से शव मिला था। बीते 06 जनवरी को सदर अस्पताल के पास सड़क पर एक नवजात का शव मिला था। घटना की सूचना पर राहगीर एवं स्थानीय दुकानदार जुट ...