नगर क्षेत्र में अंचल कार्यालय खोलने का मंत्री को भेजा प्रस्ताव
मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर क्षेत्र में अंचल कार्यालय खोलने की मांग राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल से की गई है। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमेसेरिया और महामंत्री प्रमोद कुमार जाजोदिया ने मंगलवार को इसका प्रस्ताव मंत्री को भेजा है। इसमें आग्रह किया है कि नगर क्षेत्र में एक अंचल कार्यालय खोल एक सीओ की प्रतिनियुक्त की जाए। कहा है कि शहर में 49 वार्ड क्षेत्र हैं अंचल कार्यालय मुशहरी में है। इसकी दूरी शहर से करीब आठ किमी है।बढ़ते कार्यभार के कारण मुशहरी में आम नागरिकों, व्यवसायियों एवं भूमि धारकों को विभिन्न राजस्व सेवाओं जैसे दाखिल-खारिज, परिमार्जन, लगान रसीद, भूमि विवाद निपटारा, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण-पत्र एवं अन्य कार्यों के निष्पादन में देरी होती है। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.