खगडि़या, फरवरी 27 -- खगड़िया। नगर संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र में लगे हाइटेंशन तार को उंचा एवं सुव्यवस्थित किया जाएगा। इस संबंध में डीएम नवीन कुमार को नगर सभापति अर्चना कुमारी ने ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से खगड़िया शहर के सुनियोजित एवं सुरक्षित विकास को लेकर कई बिन्दुओं पर जानकारी साझा की है। इसमें मुख्य रूप से नगर क्षेत्र में फैले हाई टेंशन विद्युत तारों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप ऊँचा किए जाने तथा सभी विद्युत पोलों को एक समरूप और सीधी लाइन में स्थापित करने की मांग की गई है। कहा कि शहर के कई हिस्सों में हाई टेंशन तार अपेक्षाकृत नीचे हैं, जो न केवल जनसुरक्षा के दृष्टिकोण से चिंताजनक हैं, बल्कि भविष्य में सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत संरचना के विकास कार्यों में भी बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि स्टेशन रोड क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.