रुद्रपुर, मई 3 -- असद जावेद, खटीमा। नगर के वार्ड संख्या 15 और 18 के बीच बहने वाले खकरा नाले की सफाई का कार्य नगर पालिका परिषद खटीमा द्वारा शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से जमा कचरे और गंदगी को हटाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था में सुधार और जल निकासी सुचारू हो सके। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी की निगरानी में सफाई कार्य व्यवस्थित रूप से कराया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि कूड़ा-कचरा, विशेषकर पॉलीथिन, नालों या सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें। यह अभियान न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देगा, बल्कि भविष्य में जलभराव और बीमारियों की आशंका को भी कम करेगा। मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान विक्की रस्तोगी, रवि सक्सेना, आशीष श्रीवास्तव, रविंद्र ओझा, अर्पित कलोनी और शुभम ...