चंदौली, फरवरी 7 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। नगर में बीते शुक्रवार की शाम एक होटल में बंगाल के वृद्ध का शव मिलने के बाद शनिवार को सीओ और कोतवाल ने नगर के होटलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि एक ही आईडी पर होटल में कई लोगों को एक साथ प्रवेश दिया गया था। इस पर सीओ एके सिंह ने होटल और लॉज संचालकों को कड़ी चेतावनी दी है। शहर के धर्मशाला रोड स्थित एक होटल के कमरा नंबर चार में पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के उत्तरपाड़ा निवासी 68 वर्षीय किशोर रस्तोगी बीते दो फरवरी से ठहरा हुआ था। शुक्रवार को कमरे से उसका शव मिला था। इसके बाद शनिवार को होटल/लाजो में सीओ मुगलसराय अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने शनिवार को निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि कई होटलों में बगैर आईडी के कमरे की बुकिंग की गई थी। कहीं कहीं दो या तीन लोगों को कमर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.