हापुड़, जून 3 -- नगर के पुराने हापुड़ रोड़ पर पिछले कई माह से छाया अंधेरा अब दूर हो जाएगा। नगर पालिका की ओर से लाखों रुपये से डिवाइडर के बीचों बीच लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को अब अंधेरे में नहीं जाना पड़ेगा। इस समस्या को लेकर हिंदुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने कार्य शुरू कराया है। बता दें कि पुराने हापुड़ मार्ग पर नगर पालिका द्वारा बिजली के पोल लगाकर लाइटें लगाई गई थी, लेकिन कई माह पूर्व सभी लाइटें बंद हो गई थी। यहां से रात के अंधेरे में आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती थी। यह भी पढ़ें- एक महीना से शहर के दर्जनभर चौक चौराहों पर पसरा है अंधेरा लोगों की इस समस्या को देखते हुए हिंदुस्तान ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका ने कार्रवाई शुरू क...