छपरा, मई 27 -- शहर में जगह-जगह बिखरा पड़ा है कूड़ा कचरा मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा नगर पंचायत की सफाई कर्मियों ने वेतन बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को सफाई कार्य करने से इंकार कर दिया और हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मियों के अचानक हड़ताल पर जाने के कारण शहर में साफ सफाई का कार्य बुधवार को पूरी तरह ठप हो गया । शहर में जगह-जगह कूड़ा कचरा बिखरा पड़ा रहा।

सफाई कर्मियों की मांग सफाई कर्मियों की इस हड़ताल की सूचना पाकर नगर प्रशासन हरकत में आया और करीब दो दर्जन सफाई कर्मियों को नगर पंचायत कार्यालय में बुलाकर कार्यपालक पदाधिकारी ने खुद उनसे वार्ता की और उनकी मांगों को सुना। सफाई कर्मियों की मांग थी कि उन्हें प्रतिमा 15 हजार का भुगतान किया जाय और 8 क बजाय 4 से 5 घण्टे ही काम लिया जाय। इन सफाईकर्मियों ने सप्ताह में एक दिन छुट्टी दिए जाने की भी मांग की। इस संबंध...