अयोध्या, मार्च 29 -- रुदौली। नगर के शिवपुरम पूरे काजी में चैत्र मास की दशमी के पावन अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति,का अपूर्व संगम देखने को मिला। अति प्राचीन रामेश्वर धाम मंदिर के भव्य पुनरुद्धार वार्षिकोत्सव भंडारे में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की अपार भीड उमड़ पड़ी। शिवपुरम परिसर स्थित दो भव्य मंदिरों की अलौकिक आभा के बीच आयोजित इस उत्सव ने समूचे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। बताया गया कि शिवपुरम पूरे काजी के अति प्राचीन श्री रामेश्वर धाम का गौरवशाली पुनरुद्धार (जीर्णोद्धार) नगर वासियों के अपार सहयोग से संपन्न हुआ था। वर्षगांठ प्रतिवर्ष 'वार्षिकोत्सव' के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में श्री नर्मदेश्वर नाथ मंदिर के विशाल प्रांगण में भव्य भंडारे का आयोजन कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। कार्यक्रम में आचार्य दयाशंकर मि...