बलरामपुर, मई 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' ने शनिवार को नगर में चल रहे विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व संबंधित कर्मचारियों को कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. सिंह ने झारखंडी मंदिर सरोवर, बुद्धा पार्क, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, श्री हनुमान मंदिर स्थित रानी तालाब तथा संस्कृत पाठशाला सरोवर में चल रहे निर्माण और सुंदरीकरण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- सरोवरों और पार्कों का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण अध्यक्ष प्र...