हापुड़, मार्च 31 -- नगर के न्यू शिवपुरी में श्री हर मिलाप वैष्णो देवी मंदिर का 53 वां वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। 31 मार्च को हरिद्वार से श्री हर मिलाप मिशन के परमाध्यक्ष मदन मोहन हर मिलाप महाराज की अध्यक्षता में गुरु गाथा और रामायण के पाठ का प्रारंभ हुआ। इस दौरान शहर की विभिन्न मंडलियों द्वारा संकीर्तन का आयोजन किया गया। मंच संचालक प्रवीण सेठी ने बताया कि 31 मार्च को दिल्ली से आये लोकप्रिय भजन गायक श्याम ठाकुर ने गुरु भक्ति व राधा रानी के भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिससे पूरा वातावरण भक्तिभय हो गया। उन्होंने बताया मंदिर के वार्षिकोत्सव में दिल्ली मेरठ पानीपत अंबाला खुर्जा स्याना बुलंदशहर आदि शामिल होंगे। इस मौके पर चरणजीत, प्रदीप, सुनीता, भगत, राजीव सेठी, प्रीतम सेठी ,संयम सेठी, जगदीश माकन, राजू, अरोड़ा, आदि उपस्थित रहे...