नगर के निचले हिस्सों में घुसने लगा सरयू में आई बाढ़ का पानी
मऊ, सितम्बर 29 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बीते दिनों हुई तेज बारिश और नेपाल के बैराजों से छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी से सरयू नदी का उफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। जलस्तर में वृद्धि जारी है, जिससे क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। बीते 24 घंटे में 25 सेमी कि जलस्तर में वृद्धि हुई है। सरयू नदी इस समय खतरे के निशान 69.90 मीटर से 55 सेमी ऊपर बह रही है। वहीं दोहरीघाट नगर के निचले हिस्से मल्लाह टोला में नाले के रास्ते बाढ़ का पानी धीरे धीरे घुसने लगा है। अब तक लगभग 50 मीटर तक पानी घुस गया, जिससे नगरवासी चिंतित नजर आ रहे है। अगर ऐसे ही जलस्तर बढ़ता रहा तो जल्द ही लोगों को घर छोड़ सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ सकता है। उधर, बेलौली सोनबरसा क्षेत्र में गांवों की तरफ बाढ़ का पानी फैलने लगा है, हालांकि अभी गांव के अंदर पानी नही पहुंचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.