मोतिहारी, जनवरी 25 -- मोतिहारी,मोसं.। गणतंत्र दिवस को लेकर नगर के चौक-चौराहों पर तिरंगे व स्टीकर की दुकानें खुल गयी हैं। इन दुकानों पर तिरंगे व खादी टोपी की भी बहुत डिमाण्ड है। दुकानों में बच्चों के लिए तिरंगा बीस से पचास रुपये पीस तक, लाल, उजले व हरे रीबन- बीस रुपये मीटर, छोटा स्टीकर पांच रुपये पीस तथा बड़ा स्टीकर दस रुपये प्रति पीस की दर से बिक रहा है। वहीं खादी टोपी प्रति पीस 75 रुपये की दर से व तिरंगा साईज के अनुसार तीन सौ रुपये पीस से लेकर 12 सौ रुपये प्रति पीस तक बिक रहा है। रिस्ट बैंड और स्टीकर भी दस रुपये से लेकर 25 रुपये तक के मिल रहे हैं। तिरंगे बैज की कीमत 20 रुपये से शुरू होकर 100 रुपये तक के रेंज में बिक रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...