कन्नौज, मार्च 28 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर पालिका परिषद गुरसहायगंज के ठेका पर कार्य करने वाले सफाई कर्मियों में पिछले कई माह से नाराजगी देखी जा रही है। सफाई कर्मचारी संगठन कई बार अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं। और उनकी समस्याओं का निराकरण न होने पर शनिवार को सफाई कर्मियों ने नगर की सफाई व्यवस्था ठप्प करके नगर पालिका परिषद कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे अध्यक्ष प्रतिनिधि ने आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त कराया। शनिवार को राष्ट्रीय सफाई महासंघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष राजा सिंह वाल्मीकि के नेतृत्व में पालिका के ठेका सफाई कर्मियों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत नगर पालिका पहुंच कर हंगामा किया। और नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि कई बार लिखित ज्ञापन देने के बाद भी उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.