गाजीपुर, जून 17 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सैदपुर के नवागत अधिशासी अधिकारी अर्जुन कुमार ने बुधवार को नगर क्षेत्र का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने वाराणसी-गाजीपुर मेन रोड सहित मुख्य बाजारों, व्यस्त मार्गों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण पर ईओ ने नाराजगी जताई और दुकानदारों व रेहड़ी-पटरी वालों को चेतावनी दी कि वे स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लें। उन्होंने कहा कि शाकंभरी से रामलीला मैदान तक सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण से आमजन को भारी परेशानी हो रही है, जिस पर आईजीआरएस शिकायत भी प्राप्त हुई थी। ईओ ने स्पष्ट किया कि यदि चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर पंचायत द्व...