भागलपुर, जून 24 -- भागलपुर, वरीय संवददाता। टीएमबीयू के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) से जुड़े चार स्वयंसेवक नगर निगम की योजनाओं के प्रभाव का आकलन करेंगे। निगम द्वारा चार लोगों का चयन इंटर्नशिप के लिए हुआ है। समन्वयक डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि उनकी पहल पर निगम द्वारा विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें विवि के विभिन्न इकाइयों के स्वयंसेवकों ने आवेदन किया था। जिले से 10 लोगों को चुनना था, अंतिम रूप से चार लोगों का चयन टीएमबीयू से हुआ। इसमें निधि कुमारी, दिलखुश कुमार, दिव्य राज और गौरव कुमार शामिल हैं। ये स्वयंसेवक नगर निगम द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों के संबंध में सर्वेक्षण तथा आंकड़ा प्रबंधन का कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- नगर की योजनाओं के प्रभाव का आकलन करेंगे चार स्वयंसेवक यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय युवा संसद में बिहार का प्रतिनिधित्व करने...